spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इस अभिनेत्री ने पढ़ाई छोड़ी, लेकिन बॉलीवुड पर राज किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रोशनी से सराबोर महफिल, चारों ओर चकाचौंध, तालियों की गूंज और पर्दे पर अपनी मोहक मुस्कान से दिल जीत लेने वाली करिश्मा कपूर(Actress Karishma Kapoor) , जिन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अपने दम पर एक मुकाम हासिल किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चमचमाती दुनिया की इस रानी ने स्कूल की चौखट छठी कक्षा में ही छोड़ दी थी?

कपूर खानदान की परंपरा तोड़ने वाली ‘लोलो’ (Actress Karishma Kapoor)

कहते हैं, कपूर खानदान की बेटियां फिल्मों से दूर ही रहती थीं, लेकिन करिश्मा ने इस बंदिश को तोड़ दिया। महज 16 साल की उम्र में, जब उनकी सहेलियां स्कूल-कॉलेज की किताबों में उलझी थीं, करिश्मा ने सपनों की नगरी में अपने कदम रखे। 1991 में ‘प्रेम कैदी’ से शुरू हुआ सफर उन्हें राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है और हम साथ साथ हैं जैसी सुपरहिट फिल्मों के शिखर तक ले गया।

लेकिन दिल के रिश्तों में दरार…

बॉलीवुड की दुनिया जितनी रंगीन होती है, उतनी ही छलावे से भरी भी। करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ भले ही शानदार रही, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें दर्द का सामना करना पड़ा। 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद ऐसा लगा कि उनकी जिंदगी अब खुशियों की राह पर है, मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2016 में तलाक हुआ, और तब से करिश्मा अकेले ही अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं। करिश्मा कपूर का सफर यह साबित करता है कि डिग्री से ज्यादा जरूरी होता है हुनर और मेहनत। जिसने भी अपने सपनों को सच्चे दिल से जिया, वो आसमान की ऊंचाइयों तक जरूर पहुंचा। आज भी करिश्मा की खूबसूरती और अदाकारी का जादू बरकरार है, और फैंस के दिलों में उनकी एक खास जगह बनी हुई है।

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द...

बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण...