spot_img
spot_img
spot_img

बिना दमखम के पर्चा फेंक बांट रहे थे खौफ, पुलिस ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : बिना दमखम के पर्चा फेंक उगाही करने में जुटे चंद गिने-चुने बदमाशों को लातेहार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अपराध जगत में दस्तक देने वाले इन अपराधियों और संगठन के नाम ने पुलिस को चौंका कर रख दिया। इल्जाम है कि JLT के नाम पर बीते 21 अगस्त की रात तुबेद कोलियरी के कांटाघर पर हमला किया गया था। वहां काम कर रहे लोगों और सुरक्षाकर्मियों को मारा-पीटा भी गया था। लातेहार के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन की देखरेख में गठित स्पेशल टीम ने इस अपराधी गिरोह का खुलासा किया। SP अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने इलाके में दहशत फैला लेवी वसूलने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि लातेहार में JLT नाम के किसी नक्सली संगठन का वजूद नहीं रहा, लेकिन अपराधी JLT नाम का नया संगठन बनाने के फिराक में थे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक एयर गन, जिंदा गोली, चितकबरा वर्दी समेत कुछ अन्य सामान मिले हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार अम्बाझारन निवासी चंदन कुमार यादव, टेमकी निवासी दीपेंद्र यादव, उमेश यादव, बालूमाथ लेजांग निवासी दिलीप यादव और बालू गांव निवासी गुड्डू उरांव शामिल है। SP ने कहा कि इस कांड में शामिल कुछ अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

इसे भी पढ़ें : 7 IFS अफसरों के तबादले, देखें कौन कहां गये…

इसे भी पढ़ें : विस्तारा और एयर इंडिया का होगा विलय, CCI ने दी अनुमति, जानें…

इसे भी पढ़ें : ब्राउन शूगर का चलता-फिरता दुकान चलाने वाले का क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : बड़े माफियाओं का असली चेहरा बेनकाब, ED ने जब्त की तीन भूखंड… जानें

इसे भी पढ़ें : सूअर खेत क्या चर गया, हो गया भयानक कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दुआयें दे बहना चल बसी, रूला गई परिवार को, जानें…

इसे भी पढ़ें : बीवी का रेत डाला गला, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म*र्डर केस में हुई अरेस्टिंग, कितने लोग धराये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...