हजारीबाग में युवक की ह’त्या, मच गया कोहराम…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। हत्या की इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

केदारनाथ यात्रा पर निकला था…

जानकारी के मुताबिक विक्की सोनी अपने एक साथी के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहा था। वहां से उसे केदारनाथ यात्रा के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन करसो पुल के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक गोलियां चलीं और देखते ही देखते विक्की खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, हर एंगल से जांच शुरू

सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराना विवाद और अन्य संभावित कारणों समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

परिवार में कोहराम, इलाके में आक्रोश

विक्की सोनी की हत्या की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

 

इसे भी पढ़ें : T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी, CM हेमंत सोरेन ने दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

इसे भी पढ़ें : सफेद एर्टिगा को रोकते ही खुल गया बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें : मनरेगा कर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, वरना…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...