spot_img

यह तीन बुराई राष्ट्र और समाज पर तीखी चोट : IG बैंस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Daru) (Sunil Kumar) : “धरती में आने से पहले ही कोख में ही मार दी जाती हैं कई बेटियां, दहेज की खातिर जला दी जाती है बहू बेटियां और सबसे घातक है युवाओं के रगों में धीमा जहर यानी ड्रग्स का घुलना। ये तीनों सामाजिक बुराई अपने राष्ट्र और समाज पर तीखी चोट है। सरहदों की हिफाजत के साथ साथ सामाजिक बुराई को मिटाना भी BSF का दायित्व है। यही वजह है कि BSF मेरू कैंप की टीम गांव-गांव और स्कूलों में कैंप लगाकर लोगों को जगाने का बखूबी काम कर रही है।” यह कहना है BSF मेरू हजारीबाग के IG पीएस बैंस का। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव पर BSF मेरू कैंप के बैनर तले हजारीबाग के दारू प्रखंड में आयोजित समारोह का।

स्वामी विवेकानंद मध्य उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में IG बैंस ने आगे कहा कि देशभक्ति के जज्बा और जुनून को दिखाने का एक बेहतर प्लेटफार्म है BSF। जो कोई युवा BSF में भर्ती होना चाहते हैं, वो कैंप में आकर सारे प्रोस्सेस को बेहतर तरीके से जान और समझ सकते हैं। बहुत कठिन नहीं है इसमें भर्ती होना। बस जरूरत है BSF में भर्ती होने की प्रक्रिया को जानने की। IG बैंस सीमा सुरक्षा बल के गौरवशाली इतिहास एवं देश की सुरक्षा में अहम योगदान के बारे में भी बता गये। BSF की बहादुरी पर बनाये गये कई वीडियो और फिल्म भी दिखाई गई। तस्वीरों के माध्यम से भी लोगों को जगाया गया। हजारीबाग के करीब 25 स्कूलों में BSF मेरू द्वारा कैंप लगा स्कूली बच्चों और युवाओं को राष्ट्र और समाज हित के बारे में बताया और उन्हें जगाया गया। बच्चों और युवाओं में अजीब सा उत्साह देखा गया। सुनें क्या बोले BSF के IG पीएस बैंस…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...