UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुये इमर्जेंसी सेवा में जुटे विभाग के अधिकारियों का ट्रांसफर अगले तीन महीने तक नहीं होंगे। वही कांवड़ यात्रियों को हर जरूरी सेवा तुरंत मुहैया कराने का आदेश दिया। वहीं अयोध्या के श्रावण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। यह समय बीमारियों की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के पूरे तंत्र को 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा। यह सुनिश्चित किया जाये कि आगामी तीन माह की अवधि में स्वास्थ्य विभाग के तहत किसी सीएमओ और अन्य चिकित्सक का स्थानांतरण न हो। वहीं बैठक में निर्देश दिया गया कि बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाये। बाढ़ चौकियों का निर्धारण, नौका की उपलब्धता, राहत सामग्री आदि का इंतेजाम कर लिया जाये। इन कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण तीन माह तक नहीं किया जाये।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एक अनोखा गांव, पैदा होने के बाद कभी नहीं देखा लाइट जलते
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर की हालत देख बमक गये लोग, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ”लटकनों” को छोड़ माफिया तक पहुंचे SSP साहेब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल बनाना मकसद, ताकि कोई बाहर न जायें : CM
इसे भी पढ़ें : आसमां से उगलते आग पर झमाझम बारिश इस रोज से शुरू
इसे भी पढ़ें : जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटी..फिर खुला भयानक राज
इसे भी पढ़ें : इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों का डॉक्टर धराया, कहां और कैसे… जानें
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर की हालत देख बमक गये लोग, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ”लटकनों” को छोड़ माफिया तक पहुंचे SSP साहेब… देखें वीडियो















