Kohramlive Desk : कुत्ता वफादार और चतुर जानवर माना जाता है। समाज में सामान्य धारणा यही है। कुत्तों की कुछ प्रजातियां बहुत खतरनाक भी होती हैं और इन्हें पालना अपनी जान पर आफत बुलाने जैसा है। इसलिए ऐसे कुत्तों को नहीं पालने में ही भलाई है। आज हम चर्चा कर रहे दुनिया की कुछ ऐसी प्रजातियों के कुत्तों की जो कभी भी आवेश में आकर जान ले सकते हैं।
पिटबुल : इस नस्ल के कुत्ते बेहद आक्रामक होते हैं। इनका वजन आम तौर पर 16 से 30 किलो के बीच होता है। दुनिया के करीब 41 देशों में इस नस्ल को पालना बैन है। ये वैसे तो पालतू हैं, लेकिन गुस्सा आ जाने पर ये किसी के नहीं होते। इसी ब्रीड के कुत्ते ने लखनऊ की बुजुर्ग महिला पर अटैक कर उसकी जान ले ली।

रॉट वेल्लर : कुत्तों की ये नस्ल अपनी फुर्ती के लिए जानी जाती है। इस नस्ल के कुत्ते बेहद शक्तिशाली हैं और किसी को भी झट से काट लेते हैं। इनका वजन 35 से 48 किलो के बीच होता है। इसे पालने पर भी कई देशों में बैन है। भारत में इसे कई घरों में पाला जाता है।

जर्मन शेफर्ड: इस ब्रीड के कुत्तों का इस्तेमाल ज्यादातर पुलिस विभाग में होता है। इनके जरिये कई क्रिमिनल्स को पकड़ा जा चुका है। ये अपराधियों की खुशबू पकड़ कर उन्हें पकड़वाने में मदद करते हैं। इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है। ये भी कई देशों में प्रतिबंधित हैं। इसमें भारत शामिल नहीं है।

डाबरमैन पिन्स्चर: इस नस्ल के कुत्तों का इस्तेमाल भी पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है, लेकिन इसके साथ ही घरों में भी इन्हें पाला जाता है। ये अजनबियों को देखते ही भड़क जाते हैं। इसके बाद मालिक पर नजर पड़ते ही शांत भी हो जाते हैं। इसे भी कई देशों ने प्रतिबंधित कर रखा है।

बुलमास्टिफ: ये कुत्ते आक्रामक स्वभाव के होते हैं। इनके पैर काफी लंबे होते हैं। इनका वजन 55 से 60 किलो होता है। ये कुछ-कुछ पिटबुल जैसे ही दिखते हैं।

हस्की: इस ब्रीड के कुत्ते काफी इंटेलिजेंट होते हैं। वैसे तो इन्हें स्लेज डॉग कहते हैं,जो पहाड़ों पर बर्फ के ऊपर गाड़ियां खींचते हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये बेहद आक्रामक हो जाते हैं। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है।

मालाम्यूट: इस ब्रेड के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में मिलते हैं। ये भेड़ियों की तरह दीखते हैं। इनका वजन ज्यादा से ज्यादा 50 किलो तक जाता है। ये इंटेलिजेंट होने के साथ ही आक्रामक भी होते हैं।

वोल्फ हाइब्रिड: इस ब्रीड को भेड़िये और कुत्ते के मेल से बनाया गया है। इनपर ज्यादातर देशों में बैन है। ऐसा इसलिए कि ये किसी पर भी अटैक कर देते हैं। इनके अटैक की वजह से अभी तक कई मौतों की खबर आ चुकी है। इनका वजन 36 से 56 किलो तक जाता है।

बॉक्सर: इन्हें शिकारी कुत्ता भी कहा जाता है। ये अपने जबड़े से शिकार को 10 मिनट में नोच लेते हैं। इन्हें सिक्योरिटी के लिए पाला जाता है, लेकिन कई बार ये अपने पालने वालों पर ही अटैक कर देते हैं। इनका वजन 30 से 32 किलो तक जाता है।

ग्रेट डैन: इस नस्ल के कुत्तों को ट्रेनिंग के बाद ही पाला जाता है। ये बेहद आक्रामक होते हैं। अगर इन्हें बिना ट्रेनिंग के पाला गया तो ये आपकी जान कभी भी ले सकता है। इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इनका वजन 90 किलो तक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत
इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल
इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम
इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई
इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर
इसे भी पढ़ें : भोले बाबा की भक्ति में शक्ति, देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर में अद्द्भुत सा नजारा






