Ranchi : 10 मासूम बच्चों को आज बंधुआ मजदूर बनने से बचा लिया गया। उन्हें बचाया है रांची पुलिस ने। बीते कल यानी 4 जून को रांची के रुरल एसपी मो. नौशाद आलम को गु्प्त सूचना मिली कि नगड़ी थाना के इलाके में कटहल मोड़ के पास एक गाड़ी में कुछ बच्चे बैठे हुए हैं। उनके साथ दो लोग हैं। उनकी हरकतें संदिग्ध लग रही है। शायद ये लोग बच्चों को कहीं ले जाने की फिराक में है। फोन पर इतना सुनते ही रुरल एसपी नगड़ी और एएचटीयू थाना की पुलिस को टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बोले- किसी भी हाल में बच्चों को बचाना है। साथ ही बचपन बचाओ आंदोलन नाम के एनजीओ को भी खबर किया गया।
गठित टीम ने छापेमारी की और सभी 10 मासूम बच्चों को रेस्क्यू कर लिया। वहीं सहेंद्र प्रसाद गुप्ता और मुस्तकीम मियां को धर दबोचा। सहेंद्र बिहार के औरंगाबाद के कुटुम्बा का रहने वाला है। वहीं, मुस्तकीम का घर चतरा के लावालौंग में है। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर काम कराने के लिए विशाखापत्तनम ले जाने की फिराक में था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बच्चों को सीडब्लूसी के हवाले कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : पेट की बीमारियों से बच सकते हैं, बशर्ते धरती के गॉड डॉ नागेश्वर रेड्डी की इस बात को मान लें…
इसे भी पढ़ें : पहले पति फिर पत्नी, बेटा-बहू और दो पोते की फंदे पर लटकी मिली लाश, देखें…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में धधकता दामाद बन गया खूनी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : माशूका के साथ धराया मोस्ट वांटेड भानु, पुलिस ने जब्त डायरी पढ़ी तो…
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो












