Kohramlive : 1 अप्रैल से कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं, जो सीधे आपके खर्चों पर असर डाल सकते हैं। आइये जानते है इनके बारे में…
1.UPI से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं, जिससे अब इनएक्टिव मोबाइल नंबरों से ट्रांजेक्शन बंद हो जाएंगे। इससे धोखाधड़ी में कमी आयेगी।
2.दवाइयों की कीमतें 1.74% तक बढ़ सकती हैं, खासकर बुखार, मधुमेह जैसी दवाइयां महंगी होंगी।
3.FD में वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिली है, अब 1 लाख रुपये तक की ब्याज आय पर TDS नहीं लगेगा।
4.म्यूचुअल फंड और लाभांश पर नए नियम, केवाईसी और नॉमिनी जानकारी वेरिफाई करना जरूरी होगा, नहीं तो अकाउंट फ्रीज हो सकते हैं।
5.टैक्स में भी बदलाव होगा, अब 12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगेगा और वेतनभोगियों को 75 हजार रुपये की कटौती मिलेगी।
6.बैंकिंग में न्यूनतम बैलेंस नियम सख्त हो सकते हैं।
7.कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ है। घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
8.बिजनेस करने वालों का इनपुट टैक्स क्रेडिट सिस्टम के तहत रजिस्ट्रेशन कराना आज से अनिवार्य हो गया है। नहीं कराने पर जुर्माना लग सकता है।
9.अब फोर व्हीलर खरीदना महंगा हो सकता है। क्योंकि मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, हुंडई इंडिया और होंडा कार्स ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब मारुति सुजुकी की गाड़ियां 4% तक महंगी हो गई हैं, जो मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी।
10.ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की है। अब चेन्नई में ATF ₹6,064.10 सस्ता होकर ₹92,503.80 प्रति किलोलीटर हो गया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।
इसके अलावा, यूपीएस योजना और नई GST सुरक्षा सुविधा भी लागू होगी, जिससे कारोबारियों को नई सुविधाएं मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में बड़ा हा’दसा
इसे भी पढ़ें :इस बार महुआ के फूल से होगी पूजा, क्या बोले मुखिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :11 घंटे गुल रहेगी बत्ती… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मिले एक क्लू पर जंगल में घुसी टीम, फिर..
इसे भी पढ़ें :संजय सेठ शुरू करने जा रहे बड़ा अभियान… जानें क्या












