spot_img

साहिबगंज में बड़ा हा’दसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : साहिबगंज में बड़ा हादसा हो गया। देर रात साढ़े 3 बजे के करीब यहां दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनो इंजन पटरी से उतर गये और इंजन और कोयला लोड बोगी में आग पकड़ ली। इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इंजन में 7 लोग सवार थे। इनमें से 2 लोको पायलट की मौत हो गई। मृतकों में अंबुज महतो बोकारो तो दूसरे बंगाल के रहनेवाले थे। वहीं 4 CISF जवान भी जख्मी हुये हैं। जिन्हें इलाज के लिए बरहेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत चिंतनीय है। वहीं 1 कर्मी के अब भी अंदर फंसे होने की खबर है। यह दर्दनाक हादसा बरहेट के एमजीआर लाइन पर पास हुआ। खबर पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड और रेल प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी गोड्डा के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का जा रही थी। तभी उस लाइन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई और यह भयानक हादसा हो गया।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...