Garhwa : कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। रात 8 बजे के बाद रेस्टोरेंट, बार और दवा दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रहे यह सुनिश्चित करें। जिम, पार्क, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम 15 जनवरी तक पूर्णत: बंद रहे, इसे भी सुनिश्चित करें। उक्त बातें मंगलवार को गढ़वा पुलिस कप्तान अंजनी कुमार झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में कही। उन्होंने आगामी त्योहार विशेषकर मकर संक्रांति में होने वाली संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
पुलिस कप्तान ने कोरोना महामारी के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को एहतियात बरतने को कहा, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को ड्यूटी के दौरान मास्क पहने एवं थाना तथा अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों में बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को नहीं आने दें, यह सुनिश्चित कराने को कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्या : डीसी
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह










