kohramlive desk : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मैनेजर के 34 पदों पर बहाली होनी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in के माध्यम से 9 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 34 में से चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) का 1 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल) का 1 पद रिक्त, डिप्टी जनरल मैनेजर (मीडिया रिलेशन) का एक पद और मैनेजर (टेक) के 31 पद रिक्त हैं।
योग्यता और सैलरी
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित है। शैक्षिक योग्यता और वेतनमान की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। चीफ जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 37,400 से 67,000 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा। डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल) के पद पर चयनित कैंडिडेट को 15600 से 39100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। डिप्टी जनरल मैनेजर (मीडिया रिलेशन), मैनेजर (टेक) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा।
इस तरह भी भेज सकते हैं भरा हुआ आवेदन
भरे हुए आवेदन पत्र को अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ डीजीएम (एचआर एंड एडमिन।) -आईए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर: जी -5 और 6, सेक्टर -10, द्वारका, नई दिल्ली -110075 को भेजना होगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस








