Ranchi : झारखंड में आरक्षी के 4919 पदों पर नियुक्ति होगी। कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है। नियमित के 3799 पदों पर और बैकलॉग के 1120 पदों पर बहाली होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में होमगार्ड को 50 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा। होमगार्ड को अधिकतम आयु में पांच साल की छूट मिलेगी। इसके लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे। इसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी होगी। 16 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा। वहीं, 18 फरवरी तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट ले सकेंगे। 20 से 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई-मेल ID व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य त्रुटियों को संशोधन करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।
नियमित पद
रांची 76, खूंटी 86, हजारीबाग 212, रामगढ़ 200, बोकारो 136, धनबाद 337, सिमडेगा – 103, गुमला 12, गिरिडीह 452, पलामू 44, कोडरमा 42, चतरा 50, लातेहार 112, दुमका 164, जामताड़ा 52, देवघर 343, गोड्डा 46, साहेबगंज 131, पश्चिमी सिंहभूम 322, सरायकेला खरसावां 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर 10, रेल धनबाद 244, जंगल वार फेयर स्कूल 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर 52 और रेल जमशेदपुर 254।
बैकलॉग पद
खूंटी 27, हजारीबाग 146, लोहरदगा 123, गुमला 51, कोडरमा 17, चतरा 127, पलामू 148, लातेहार 50, गढ़वा चार, पाकुड़ 49, पूर्वी सिंहभूम 288, झारखंड पुलिस एकेडमी 6, रेल धनबाद 43, जंगल वार फेयर स्कूल 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर 20 और रेल जमशेदपुर – 1
इसे भी पढ़ें : DC का आदेश, इन पर होगी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : रांची में यह रोड रहेगा जाम, जान ले ट्रैफिक रूट…
इसे भी पढ़ें : रांची में 9 दिनों के लिए धारा 144… जानें इलाका












