Ranchi : झारखंड में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का रास्ता खुल गया है। मार्च में 15 कंपनियों के साथ MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया है। इस निवेश से प्रदेश में 17900 रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिनमें 8400 प्रत्यक्ष और 9500 अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने हाल ही में इन कंपनियों की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। स्टील, सीमेंट, पावर प्लांट से लेकर हैंडबैग निर्माण तक विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की योजना है। सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमेटी से इन कंपनियों के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। मार्च में किसी भी दिन इन समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
इन कंपनियों के साथ होगा MOU
- एसएम स्टील एंड पावर लि. – स्पंज आयरन (₹8485 करोड़, सरायकेला, 4400 नौकरियां)।
- एसएम स्टील एंड पावर लि. – पावर जेनरेशन (₹1600 करोड़, चतरा, 800 नौकरियां)।
- इंडियन स्टील एंड वायर लि. – स्टील एंड वायर रॉड (₹1270 करोड़, जमशेदपुर, 600 नौकरियां)
- गजानन फेरो प्रा. लि. – सिलिको मैंगनीज (₹1050 करोड़, धालभूमगढ़, 900 नौकरियां)।
- अल्ट्राटेक सीमेंट – सीमेंट निर्माण (₹500 करोड़, पतरातू, 277 नौकरियां)।
- वोल्टोक्स रेल प्रा. लि. – स्टील प्लांट (₹3967 करोड़, चकुलिया, 1900 नौकरियां)।
- रश्मि मेटालिक्स – इंटीग्रेटेड स्टील (₹3800 करोड़, सरायकेला, 3000 नौकरियां)।
- स्कीसीआरपी – हैंडबैग और बेल्ट निर्माण (₹225 करोड़, स्थान तय नहीं)।
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश











