Deoghar : भोरे-भोर देवघर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक साथ पूरा परिवार खत्म हो गया। 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बोलेरो का ड्राइवर घायल हुआ है। मृतकों में 32 साल का मुकेश राय, 28 साल की पत्नी लवली, उसकी 3 साल की बेटी और 1 दूधमुंहा बेटा और मुकेश का साला शामिल है। एक साथ पूरे परिवार की मौत के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार सुबह सवा 5 बजे देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के सिकीटिया बराज कैनाल में हुई।
घटना के बारे में जो बातें सामने आयी उसके मुताबिक लवली अपने मायके से दशमी के दिन अपने ससुराल जा रही थी। उसका मायके सारठ थाना क्षेत्र के दुमदुमी पंचायत के आसनसोल में है। वहीं उसका ससुराल गिरिडीह के बांसडीह में है। बोलेरो गाड़ी में पति-पत्नी उनके 2 बच्चे, साला और ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे। गाड़ी जैसे ही सारठ थाना क्षेत्र के सिकीटिया बराज कैनाल के पास पहुंची तीखे मोड़ के कारण गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। गाड़ी नहर में जा गिरी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने खबर पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को बाहर निकलवाया। अस्पताल में सभी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ड्राइवर गौतम कुमार को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :मशहूर दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी नहीं रहे… जानें
इसे भी पढ़ें :वीमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारी पूरी, कोरियन टीम पहुंची रांची…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान ने दिया यह टारगेट…
इसे भी पढ़ें :दिन मे हुई बहस, शाम को उतारा मौ*त के घाट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में दर्दनाक हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें :Women’s Asian Champions Trophy : जापानी हॉकी टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत…






