Kohramlive : वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम को पाकिस्तान ने 283 रनों का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी की शुरुआत की है। इब्राहिम जादरान 39 और रहमनुल्लाह गुरबाज 36 रन बनाकर क्रिच पर थे। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाये। उसने अफगानिस्तान को 283 रनों का टारगेट दिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया। बाबर ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाये। अब्दुल्ला शफीक ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को 282 रन तक पहुंचाया। दोनों ने 40-40 रनों का योगदान दिया। सऊद शकील ने 25 और इमाम उल हक ने 17 रन बनाये। मोहम्मद रिजवान आठ रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक कामयाबी मिली।
इसे भी पढ़ें :Women’s Asian Champions Trophy : जापानी हॉकी टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत…
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी…
इसे भी पढ़ें :पूजा पंडालों में बारिश डाल सकती है खलल, आज मौसम ऐसा…
इसे भी पढ़ें : एक-एक कर 70 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, इन अधिकारियों को शोकॉज…
इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस हुआ तो खुला बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा
इसे भी पढ़ें : पुलिस संस्मरण दिवस : बलिदानी शहीदों को दिया गया सम्मान… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के लोगों की दिल्ली में गई जान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो












