महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पुलिस को क्‍यों भांजनी पड़ी लाठियां, जानिये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DEOGHAR : झारखंड के देवघर में महाशिवरात्रि पर मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। शीघ्र दर्शनम् के काउंटर के पास यह घटना हुई। कहा जा रहा है कि कुछ भक्त VIP गेट से जलाभिषेक के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई। भीड़ को नियंत्रित रने के लिए पुलिस का लाठियां भांजनी पड़ी।  इसमें 10 लोग घायल हो गए।

विधायक अंबा प्रसाद हुईं अव्‍यवस्‍था की शिकार

मौके पर पूजा के लिए पहुंचीं बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को भी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। व्यवस्था को लेकर शिकायत करने पहुंची विधायक से मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों से बहस हो गई। अंबा ने अफरा-तफरी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। जब वह प्रशासन से शिकायत करने गईं तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए बेहतर इंतजाम नहीं किए गए।

घटना के बाद गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो जारी करते हुए कहा है कि जब आस्था पर राजनीति हावी हो तो श्रद्धालुओं का यही हाल होता है।

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। कुछ लोग अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है। देवघर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी में यह प्रक्रिया बेहद सुचारू तरीके से संचालित की जा रही है। देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब दिखाई दे रहा है। सुबह 3 बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा हुई।

चौतरफा हर-हर महादेव की गूंज

महाशिवरात्रि पर देवघर में चौतरफा हर-हर महादेव की आवाज गूंज रही। श्रद्धालुओं के साथ-साथ ड्यूटी में तैनात अधिकारी और पुलिस के जवान भी बोल बम के नारे लगा रहे थे। परंपरा के अनुसार सबसे पहले बाबा धाम मंदिर इस्टेट की ओर से बाबा एवं मां पार्वती के बीच पहला गठबंधन चढ़ाया गया। शाम में बाबा का पुष्प से शृंगार किया गया। सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा के नेतृत्व में आचार्य गुलाब पंडित, पुजारी गुड्डू शृंगारी ने मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। अनुमान है कि शिवरात्रि पर 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकते हैं। लिहाजा मंदिर में व्यापक प्रबंधन किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : मार्च में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्‍ट, देखें

इसे भी पढ़ें : LIC IPO चाहिए तो पॉलिसी से करें PAN को अपडेट

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध

इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!

इसे भी पढ़ें : नुकसान का मुआवजा लेना है तो PM फसल बीमा योजना से जुड़ें, जानें आवेदन का तरीका

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LIC IPO में 20% विदेशी निवेश को दी मंजूरी  

इसे भी पढ़ें : रिलायंस ने इनको की नौकरी की पेशकश…

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर

इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...