BERO (RANCHI) (SHANKAR): एक हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग बाल-बाल बच गये। हुआ यूं कि एक महिला के अंतिम संस्कार में कुछ लोग पहुंचे थे। अंतिम संस्कार कर वापस लौटने के लिए सभी लोग ऑटो में बैठे। ऑटो स्टार्ट होने के साथ ही तेजी से आगे बढ़ा और एक कच्चे कुएं में जा गिरा। चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कुआं छोटा था, जिस वजह से ऑटो अंदर न जाकर बीच में ही अटक गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पहले तो ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकाला फिर बांस-बल्ली और रस्सी के सहारे किसी तरह खींचकर ऑटो को बाहर निकाला। इस हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन महिलाओं को मामूली चोट आई। घटना रांची के बेडो थाना क्षेत्र के करांजी गांव की है।
बताया जा रहा है कि करांजी गांव में रहनेवाले नेलशन बेक की पत्नी मरियम बेक की शनिवार को मौत हो गई थी। जिसका आज अंतिम संस्कार किया जा रहा था। अंतिम संस्कार में ऑटो से कुछ रिश्तेदार पहुंचे थे। जो दिन के लगभग ढाई बजे वापस जाने के लिए ऑटो में बैठे और हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस
इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम
इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…
इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्ले-बल्ले…










