कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्‍ले-बल्‍ले…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली :  रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए दिसंबर तिमाही में सबसे ज्‍यादा मुनाफा कमाया है। कोरोना महामारी के दबाव में भी कंपनी का कुल राजस्‍व 52.2 फीसदी बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा पहुंच गया, जबकि 20,539 करोड़ का शुद्ध मुनाफा भी हुआ है। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 37.9 फीसदी ज्‍यादा है।

सबसे ज्यादा हिस्सेदारी तेल-रसायन क्षेत्र की

इस मुनाफे में सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी तेल-रसायन क्षेत्र की है। इससे कंपनी को 10,167 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ। इसके अलावा जियो ने भी दिसंबर तिमाही में 3,795 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कराया, जबकि रिटेल क्षेत्र ने 2,872 करोड़ का शुद्ध लाभ दिया है। कंपनी को मीडिया, इंटरनेट सहित अन्‍य उद्योगों से भी 1,446 करोड़ का शुद्ध लाभ  हुआ है।

रिटेल से 57,714 करोड़ कमाई, 2,259 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

RIL ने बताया कि उसके खुदरा क्षेत्र से दिसंबर तिमाही में 57,714 करोड़ की कमाई हुई, जो पिछले साल से 23.8 फीसदी ज्‍यादा है। कंपनी ने इस दौरान 837 नए स्टोर खोले और कुल स्टोर्स की संख्‍या बढ़कर 14,412 हो गई है। कंपनी को टियर-2 या छोटे शहरों से डिजिटल कॉमर्स के 50% ऑर्डर मिलते हैं। इससे दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2,259 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल से 23.4% ज्‍यादा है।

रिलायंस जियो का बेजोड़ प्रदर्शन, 1.02 करोड़ नए ग्राहक जोड़े

रिलायंस जियो ने अक्‍तूबर-दिसंबर तिमाही में भी दमदार प्रदर्शन किया और कंपनी के कुल मुनाफे में बड़ी हिस्‍सेदारी निभाई है। 2021-22 की तीसरी तिमाही में जियो की कुल कमाई 13.8 फीसदी बढ़कर 24,176 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसमें टैक्‍स पूर्व मुनाफा 10,008 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध लाभ 3,795 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल से 8.9 फीसदी ज्‍यादा है। 31 दिसंबर तक कंपनी के ग्राहकों की संख्‍या 42.10 करोड़ रही और दिसंबर तिमाही में 1.02 करोड़ नए ग्राहक जुड़े। टैरिफ बढ़ाने से मुनाफा भी बढ़ा कंपनी ने पिछले दिनों अपने टैरिफ में इजाफा किया था, जिसके बाद प्रति ग्राहक मुनाफा भी बढ़कर 151.6 रुपये पहुंच गया था. महामारी में वर्क फ्रॉम होम कल्‍चर की वजह से डेटा खपत बढ़कर 23.4 अरब जीबी पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 47.8 फीसदी ज्‍यादा है.

रिलायंस का अब तक का सबसे बेहतरीन रिजल्ट

मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी ने इस बार अपना अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही परिणाम पेश किया है। सभी बिजनेसेज़ ने मजबूत योगदान दिया है। हमारे दोनों उपभोक्ता व्यवसायों, खुदरा और डिजिटल सेवाओं ने अब तक का सबसे अधिक राजस्व और EBITDA दर्ज किया है। इस तिमाही के दौरान, हमने भविष्य के विकास के लिए अपने व्यवसायों में रणनीतिक निवेश और साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट, 2 की मौत

इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें

इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार, पति का हुआ ये हाल…

इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्‍या है मायने

इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

New Delhi : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशभर...

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...