KODERMA : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह में 2 दरिंदों ने एक नाबालिक युवती से पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे कुएं में मरने के लिए फेंक दिया। वह घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। काफी देर बाद तक जब वह वापस नहीं लौटी तो मां ने तलाश शुरू की। इस दौरान लड़की कुएं में पड़ी मिली। मां ने ग्रामीणों की मदद से बेटी को बाहर निकाला। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। गुरुवार को पीड़ित ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
रास्ते से दो युवकों ने लड़की का कर लिया अपहरण
घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है। घर से बाहर निकली लड़की का रास्ते से गुजर रहे दो लड़कों ने अपहरण कर लिया। शोर मचाने से रोकने के लिए लड़की का मुंह बंद कर दिया। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक का नाम मुजफ्फर अंसारी है। दूसरे आरोपी को वह नहीं पहचान रही है। लड़की दलित परिवार की है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।
इसे भी पढ़ें : Jamtara में बड़ा हादसा, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की खतरे में जान…
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन का लड़ाकू विमान क्रैश, 14 लोग थे सवार
इसे भी पढ़ें : रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पुतिन ने दी चेतावनी, कोई न दे दखल, वर्ना
इसे भी पढ़ें : सीएम से मिले सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल, मिला ये आश्वासन
इसे भी पढ़ें : रूसी हमले में मारे गए 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक








