spot_img

ट्रैफिक रूल में हो सकते हैं बड़े बदलाव…जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक जून से कई बड़े बदलाव होने की पूरी संभावना है। ट्रैफिक सिस्टम को लेकर चौंका देने वाले बदलाव हो सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिये नये रेगुलेशंस आ सकती है। सारे नये नियम 1 जून से लागू होंगे। नये नियम के अनुसार अब ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिये DTO जाकर ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी, वहीं किसी ऑथोराइज्ड प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर पर भी ये टेस्ट दे पायेंगे। सेंटर टेस्ट लेने के बाद लाइसेंस योग्यता सर्टिफिकेट जारी कर देगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नये नियमों के तहत, ट्रैफिक के नियमों में भी सख्ती की जायेगी। बिना लाइसेंस के चलने पर 2 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। नाबालिगों को गाड़ी चलाते हुये पकड़े जाने पर दंड और भी कठोर है, जिसमें 25,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ संभावित कार्रवाई के साथ-साथ वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द हो सकता है। वहीं, नाबालिग को अगले 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा। तेज गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।

आधार कार्ड अपडेट

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI के अनुसार, अगर गुजरे 10 साल से आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। ये काम आप आधार सेंटर पर जाकर भी कर सकते हैं। उपयोगकर्ता 50 रुपये प्रति अपडेट का मामूली शुल्क देकर अपने आधार कार्ड को ऑफलाइन अपडेट करवा सकते हैं। जबकि UIDAI पोर्टल पर कोई चार्ज नही देना होगा।

रसोई गैस के दाम

महीने की पहली तारीख को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तय करती हैं। एक जून को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। आखिरी बार 9 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिली थी, वहीं, पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था।

जून में बैंक हॉलिडे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जून में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इन निर्धारित छुट्टियों में रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और अन्य विशिष्ट छुट्टियां शामिल है। वहीं, देश में सातवें चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर 1 जून को कई राज्यों में भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखे

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...