Palamu : पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के बरवाही गांव में आज तब मातम पसर गया, जब दो बच्चों की लाश एक कुएं में तैरती हालत में मिली। दोनों बच्चे कल घर से खेलने के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्हें हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया। लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह गांव के ही एक कुएं में ग्रामीणों ने उनकी तैरती हुई लाश देखी। दोनों बच्चों के नाम अंशु और गौतम कुमार है। दोनों दोस्त एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। वहीं कुआं उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर है। बीते कल काफी बारिश भी हुई थी। कुआं करीब 20 फीट गहरा है और जमीन के बराबर में है। मौके पर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है। घटना के बाद दोनों बच्चों के घरवालों का हाल बेहाल है।
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें








