Kohramlive : लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच गहमा-गहमी हो गई। राहुल गांधी ने जब सदन में अजीत डोभाल, अंबानी और अडाणी का नाम लिया तो स्पीकर ने उन्हें टोकते हुये सदन की मर्यादा बनाये रखने की बात कही। स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘आप संवैधानिक पद पर हैं। आपके कई माननीय सदस्यों ने मुझे लिखकर दिया है कि जो भी इस सदन का सदस्य नहीं है, उनका नाम नहीं लेंगे। लोकसभा स्पीकर ने कहा, ‘सदन की नियम प्रक्रियाओं से सदन चलता है।’ दरअसल, राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। इस दरम्यान उन्होंने महाभारत काल के चक्रव्यूह का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था, उनके नाम कर्ण, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वथामा और शकुनि थे। राहुल ने आगे कहा, ‘आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडाणी कंट्रोल कर रहे हैं।’ इसपर लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को टोक दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी को टोका। रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सदन के नियमों की जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…
इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले
इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें