Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा गांव में चार दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर और बल्ले से दमदार शॉट लगाकर किया। उद्घाटन के साथ ही मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और खिलाड़ियों के उत्साह से गूंज उठा। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस सही मंच और प्रोत्साहन की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत नहीं बनाता, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी पैदा करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रखकर सकारात्मक राह दिखाते हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पड़रिया और केंदुआ मोड़ की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने जोरदार खेल दिखाया। आखिरकार पड़रिया की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली। मैदान में चौके-छक्कों की बरसात और दर्शकों की तालियों ने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य विनय चंद्रवंशी, भूपेश यादव, लक्ष्मण साव, गौतम साव, सुरेंद्र चंद्रवंशी, साजन कुमार, सुमित कुमार, किंकर कुमार, आकाश कुमार, रामभरोश कुमार, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, प्रकाश कुमार एवं रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
चौके-छक्कों के साथ रात्रि टूर्नामेंट का शानदार आगाज…
Date:

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान
Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...
ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…
Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...
ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...
चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...





