धनबाद : नदी में एक शख्स का तैरता हुआ शव मिला। शव मिलने की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना निरसा थाना क्षेत्र के भालजोरिया स्थित श्मशान काली मंदिर के पास की है।
शव की पहचान कुख्यात चोर 42 साल के कमल साव के रूप में रूप में हुई। कुख्यात चोर का शव मिलने की घटना में उस वक्त नया मोड़ आया, जब पता चला कि श्मशान घाट स्थित मां भवतारिणी मंदिर से मां की सोने की जेवरात और मंदिर में रखा लगभग 10 हजार रूपया गायब है। आशंका जतायी जा रही है कि मंदिर में चोरी के बाद बंटवारे को लेकर चोरों में विवाद हुआ होगा। उसी विवाद में कमल की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया होगा। वहीं निरसा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी और शव मिलने के कारणों का खुलासा कर लिया जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ साफ हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 24 से झारखंड में खुलेंगे School, पैरेंट्स और स्कूलों के लिए क्या है Guideline, पढ़ें विस्तार से
इसे भी पढ़ें : BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेंस पार्लर के अंदर मारी गई बेवा कोमल, देखें वीडियो














