UP : ससुराल में मोबाइल फोन के चोरी हो जाने से चिढ़े अनेक पाल सिंह ने अपनी बीवी सुमन को गले लगाकर उसकी पीठ में गोली मार दी, गोली बीवी के सीने को चीरते हुये अनेक पाल के सीने जा घुसी। एक मोबाइल के चलते दोनों की कहानी खत्म हो गई। चार्जिग में लगा मोबाइल फोन चोरी हो जाने के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में तकरार हो रही थी। ससुराल से लौटने के बाद अनेक पाल सिंह ने अपने गांव में इस भयानक कांड को अंजाम दिया। दिल को हिला देने वाली यह वारदात मुरादाबाद के बिलारी में खानपुर गांव में हुई। अनेक पाल हरियाणा के पंचकुला में पंक्चर बनाने की दुकान चलाता था।
घटना को लेकर जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार लगभग 36 साल का अनेक पाल सिंह करीब एक हफ्ता पहले अपनी साली की शादी में अपने ससुराल गया था। वह अपनी पत्नी सुमन, तीन बेटे विजय, विक्की, लक्की और बेटी ज्योति को साथ में ले गया था। उसका ससुराल जनपद के खेड़ा गांव में है। शादी के घर में ही चार्चिग में लगा उसका मोबाइल चोरी हो गया। इसी बात को लेकर पत्नी से खूब कहासुनी हो गई। ससुराल वालों ने अनेक पाल को दूसरा मोबाइल खरीद कर दे दिया, पर दोनों पति-पत्नी का मनमुटाव खत्म नहीं हुआ। दोनों में झिग-झिग होती रही। बीते 12 जून को अपने परिवार को लेकर अपने गांव आ गया। इसके बाद उसने भयानक इरादा बना लिया। देर रात पत्नी को अपने गले से लगाया और उसकी पीठ में गोली मार दी। इसमें उसकी भी जान चली गई। घर में गोली चलने पर बच्चे जाग गये, फिर जो कुछ बच्चों ने देखा, उससे चीख-चीत्कार मच गई।
इसे भी पढ़ें : जोर-जोर से धड़कने लगा दिल, खौफजदा ने कहा ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा….
इसे भी पढ़ें :प्यास बुझाने की चाह में जंगल से गांव पहुंचे हिरण का कुत्तों ने…
इसे भी पढ़ें :अक्ल पर दखल पड़ते ही मस्ती सूझी, घर से भागी लड़की का क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें :CRPF 158 के स्थापना दिवस पर क्या बोल गये कमांडेंट… देखें
इसे भी पढ़ें :बैटरी बनाने का लिथियम मिला, CM ने पैन एशिया मेटल्स के MD से कही यह बात….






