RANCHI : रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सिमडेगा के एक 30 साल के युवक उमेश केरकेट्टा की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। वह राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से रांची पहुंचा था। 19 मई को उसकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ट्रेन से बाहर उतरते ही वह प्लेटफॉर्म पर बेहोश हो गया। तुरंत रेलवे के डॉक्टर को वहां बुलाया गया। डॉक्टर के आने से पहले वह दम तोड़ चुका था। रांची रेल मंडल के पीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
Read More : शादी की रश्मों के बीच दूल्हे ने मांगी बुलेट, दुल्हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…
पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी ने शव को रिम्स भेजा
सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल जीआरपी भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
Read More : #Ranchi : मटका खेलते 2 दर्जन से अधिक धराये, दुकान की आड़ में ऐसे चल रहा था खेला…
आरपीएफ के कांस्टेबल को मिली युवक के बेहोश होने की जानकारी
पीआरओ नीरज कुमार के अनुसार, उमेश ट्रेन के बी-वन कोच में 44 नंबर की सीट पर सफर कर रांची आया था। 19 मई को कराए गए कोरोना टेस्ट निगेटिव होने के बाद ही वह रांची आया था। आरपीएफ के कांस्टेबल बलदेब सिंह को पता चला की स्टेशन के हटिया इंड की तरफ यह शख्स बैठने के तुरंत बाद गिरकर बेहोश हो गया था।
Read More : मॉडल संग इश्क़ लड़ा रहा था सिंगर, वाइफ को देखते ही हड़बड़ी में पांचवें तल्ले से गिरा, और हो गई…








