spot_img
spot_img
spot_img

शादी की रस्मों के बीच दूल्‍हे ने मांगी बुलेट, दुल्‍हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अमेठी : शादी के दौरान बुलेट की मांग करना एक दूल्हे और उसके पिता को भारी पड़ गया। लड़की के घरवालों ने बाप-बेटे को पहले जमकर कूटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बाप-बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ लड़की वालों ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना अमेठी के केसरिया सलीमपुर गांव का है। जहां 17 मई को नसीम अहमद की बेटी का निकाह था। बारात रायबरेली के रोखा गांव से आई थी। बारात पहुंचने पर दुल्हन के परिवारवालों ने उनकी खूब आवभगत की। बारातियों ने जमकर दावत खाई। दूल्हा मोहम्मद आमिर सज धज कर स्टेज पर बैठा था और निकाह की रस्में चल रही थीं। इसी बीच दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान ससुराल वालों से बाइक की जगह बुलेट की मांग कर दी। लड़की के पिता ने मान भी गए और बुकिंग होते ही बुलेट देने की बात कही। साथ ही दूल्‍हे को दो लाख का चेक भी दे दिया।

Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली

मगर दहेज लोभी नहीं माने। दूल्हा और उसके पिता बुलेट के साथ ही दुल्हन की विदाई पर अड़ गए। और फिर चेक को फाड़कर फेंक दिया। दुल्‍हन पक्ष के लोगों को गालियां देनी शुरू कर दी। दुल्‍हन पक्ष के लोगों के सब्र का बांध टूटा और फिर दूल्‍हा और उसके पिता को ग्रामीणों के साथ मिलकर बांधकर जमकर पीटा। साथ ही थाने में दहेज उत्‍पीड़न का मामला भी दर्ज कराया। घटना के बाद दुल्‍हन ने भी दहेज लोभियों के घर जाने से इनकार कर दिया।

Read More : मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने उड़ते विमान से लगाई छलांग और फिर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...