SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर-झखड़ा मुख्य पथ पर कबड़ा चौर के पास अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका करिहारा निवासी संजीव कुमार मिश्र की पुत्री रानी कुमारी (20 )के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पांच साल पहले मृतका की शादी हुई थी। तीन साल से संबंध-विच्छेद का कोर्ट में मामला चल रहा है। वह तीन साल से मायके में ही रह रही थी। चार साल का उसका एक बेटा भी है।
Read More : चंचला की “चंचलता” ने बढ़ाया झारखंड का मान, हंगरी में दिखाएंगी दांव
पुलिस ने परिवार को दी हत्या की सूचना
मृतका के पिता संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे किसी व्यक्ति ने रानी को फोन कर बुलाया था। उस समय वह भोजन के लिए बैठी ही थी। किसी परिचित व्यक्ति का कॉल आने पर वह बिना भोजन किए ही घर से निकल पड़ी। फिर देर शाम तक वह लौटकर नहीं आई, तो परिवार के सदस्यों को उसकी चिंता सताने लगी। इस बीच रात के करीब 11 बजे पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री की झखड़ा स्थित कबड़ा चौर में हत्या हो गई है। पुलिस फोन करने वाले शख्स को ढूंढ रही है।
Read More : बोलेरो-पिकअप वैन की टक्कर में दो गंभीर, रेफर
पांच साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि रानी की शादी पांच वर्ष पूर्व कल्याणपुर थाने के वीर सिंहपुर निवासी गिरिधर प्रसाद सिंह के साथ हुई थी। उसका वैवाहिक संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। इस बीच उसे एक बेटा हुआ,जिसका नाम उसने दिव्यांशु रखा। उसकी उम्र करीब 4 वर्ष है। इस दौरान पति-पत्नी के बीच तनाव काफी बढ़ गया तो मामला न्यायालय तक पहुंचा। पति-पत्नी के बीच विवाह विच्छेद का मामला फिलहाल तीन वर्षों से समस्तीपुर न्यायालय में लंबित है। तीन वर्षों से वह अपने मायके में ही रह रही थी। इस बीच सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
Read More : डकैती और फिरौती की बना रहे थे योजना, पुलिस ने चार को दबोचा, दो फरार
हाथ में लिखे नाम से मामले का हो सकता है खुलासा
मृतका रानी कुमारी के बायें हाथ में मेहंदी से लिखे गए नाम अंकित झा से इस हत्याकांड का राज खुल सकता है। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग भी हो सकता है। घटना की सूचना पर सोमवार की देर रात जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को मृतका के शव के पास से एक खोखा बरामद हुआ। अपराधियों ने उक्त उसकी दायीं कनपटी पर गोली मारी थी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।












