spot_img

चंचला की “चंचलता” ने बढ़ाया झारखंड का मान, हंगरी में दिखाएंगी दांव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : ओरमांझी की बेटी चंचला ने बढ़ाया झारखंड का मान। सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर-14) के लिए क्‍वालिफाई किया। वह ऐसा करने वाली झारखंड की पहली कुश्‍ती खिलाड़ी बन गई है। उसकी इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है। प्‍लंबर और किसान पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। पिता को उम्‍मीद है कि उनकी बेटी वर्ल्‍ड कप में तिरंगा जरूर लहराएगी।

Read More : खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…

चंचला सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 40 किलो वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन हंगरी के बुडापेस्ट में आगामी 19 जुलाई, 2021 से 25 जुलाई 2021 तक है। चंचला ने यह सफलता नई दिल्ली में आयोजित सलेक्शन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल की है।

Read More : पाई-पाई जोड़ कर बनाया था मकान, लॉकडाउन में चल गया बुलडोजर (Video)

यहां याद दिला दें कि चंचला खेलगांव में चल रहे झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) में पहले बैच की खिलाड़ी है। वह रांची के ओरमांझी के हटवाल गांव के नरेंद्रनाथ पाहन की बेटी है। बचपन से ही खेलकूद के प्रति लगाव ने उसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया। वह गांव के ही मैदान में दौड़ती, खेलती-कूदती थी। 4 साल पहले खेल एकेडमी के लिए ट्रायल हुआ था। जिसमें चंचला ने अपनी मेहनत से जगह बनाई थी। JSSPS में कुश्ती की शुरुआत करने वाली चंचला कुमारी ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला सिंह से कुश्ती के गुर सीखी।

चंचला इससे पहले भी कई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य व अपने अपने माता-पिता का नाम रौशन कर चुकी है।

Read More : नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्‍ती को, देखिये कैसे…

 चंचला की उपलब्धियां

  • 2017-18 एसजीएफआई राष्ट्रीय कुश्ती सिल्वर मेडल
  • 2018-19 एसजीएफआई राष्ट्रीय कुश्ती गोल्ड मेडल
  • 2019-20 एसजीएफआई राष्ट्रीय कुश्ती गोल्ड मेडल
  • 2019-20 अंडर-15 नेशनल ब्रॉन्ज मेडल
  • 2020-21 सब जूनियर नेशनल ब्रॉन्ज मेडल
  • 2021-22 विश्व सब जूनियर कुश्ती के लिए किया क्वालीफाई
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...