spot_img
spot_img
spot_img

डकैती और फिरौती की बना रहे थे योजना, पुलिस ने चार को दबोचा, दो फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • नकद 1 लाख 48 हजार रुपये, पिस्‍टल, जिंदा कारतूस, टांगी, भुजाली और दो बाइक बरामद

RAMGARH : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में लूट, डकैती, फिरौती एवं अपहरण की योजना बना रहे चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने नकद 1 लाख 48 हजार रुपये, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक टांगी, एक भुजाली और दो बाइक को बरामद किया है। दो अपराधी भाग निकले। एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र में भेड़ा नदी के किनारे श्मशान घाट के समीप कुछ हथियारबंद अपराधी लूट, डकैती और फिरौती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने छापामारी कर 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही, जबकि दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Read More : मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्‍थे चढ़े नंदू गैंग के 4 शूटर, नहीं धराते तो कारोबारी को…

एक संगठित अपहरण गिरोह चलाते हैं अपराधी

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी एक संगठित अपहरण गिरोह चलाते हैं। इनका मुख्य कार्यक्षेत्र निर्माण कार्य में लगे कंपनी ठेकेदार के स्टाफ का अपहरण कर बाद में फिरौती की रकम वसूलना है। गिरफ्तार अपराधियों के गिरोह द्वारा रामगढ़ जिले क्षेत्र में लूट, डकैती, फिरौती एवं अपहरण की तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस गिरोह में शामिल 9 अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार चारों अपराधी गोला थाना क्षेत्र के एक ही गांव बंधा टोला पिपरा जारा के रहने वाले हैं।

Read More :अचानक से धू-धूकर जलने लगा रेलवे स्टेशन का बुकिंग काउंटर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...