Simdega : घर में सो रही महिला को शनिवार की रात एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली वे लोग उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झांड़-फूंक के लिए लेकर क्रोमिया पहुंचे। ओझा ने झाड़-फूंक शुरू की। इसके बाद भी महिला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जैसे ही मामले की जानकारी ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश को मिली। मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज शुरू होने के बाद महिला की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…
Read More : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें क्या है हाल












