PATNA : बिहार के औरंगाबाद शहर के सूर्य मंदिर रोड स्थित कालीबाड़ी के बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बाबा ने सपने में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने कहा है कि कुछ दिन पहले वह अपने बेटे का तांत्रिक तरीके से इलाज कराने के लिए बाबा के पास आई थी। बाबा ने झाड़-फूंक के बाद उसे उसके बेटे के साथ घर भेज दिया था।
Read More :जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल
नहीं बचा बेटा, तांत्रिक के पास फिर जाने पर किया शारीरिक शोषण
इसके बाद प्रतिदिन वह बाबा उसके सपने में आकर शारीरिक शोषण करता रहा। तंत्र-मंत्र के बाद भी जब उसका बेटा नहीं बचा, तो वह बाबा के पास आई। महिला को देखते ही बाबा उसका शारीरिक शोषण करने पर उतारू हो गया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर बाबा ने तंत्र विद्या से इसके दूसरे बेटे को भी मार देने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने तांत्रिक के खिलाफ थाने में शिकायत की।
Read More :कम हो गए कई Electric Scooters के दाम, जानें किसकी कितनी कम हुई कीमत
बाबा ने महिला को पहचानने से किया इनकार
महिला की ओर से दिए गए आवेदन पर नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार कार्रवाई करते हुए बाबा को पकड़कर थाने लाए। बाबा ने आरोप लगाने वाली महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। नगर थानाध्यक्ष ने जब इस मामले की जांच और कालीबाड़ी के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो किसी व्यक्ति ने बाबा के चरित्र पर अंगुली नहीं उठाई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीआर बांड पर बाबा को छोड़ दिया।
Read More :पत्नी ने ही कराई थी रेलकर्मी पति की हत्या, प्रेमी को दी थी 3 लाख रुपये की सुपारी, ताकि…










