spot_img

कम हो गए कई  Electric Scooters के दाम, जानें किसकी कितनी कम हुई कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : सरकार की ओर से FAME-II स्कीम में परिवर्तन के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों ने दाम घटा दिया है। TVS Motors, Ather Energy ने अपने ई-स्कूटर्स के दाम घटाए हैं। Ampere ने भी अपने दो स्कूटर्स के दाम में कटौती की है।  इसका फायदा अब ग्राहकों को मिलेगा।

Read More : अनाथ हो गए चार भाई-बहन, डेड बॉडी भी मिली तो पैरवी से, बाप का हो गया खून, मां को निगल गया कोरोना…

सब्सिडी बढ़ी, दाम घटे

गौरतलब है कि सरकार ने सब्सिडी को 50 परसेंट बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरर्स के लिए सब्सिडी को प्रति व्हीकल 10,000 रुपये प्रति KWH से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति KWH कर दिया है।  इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए इंसेंटिव को वाहनों की लागत के 40 परसेंट तक कर दिया गया है, जो पहले 20 परसें FAME-II में मिली सब्सिडी के बाद TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम घटाए हैं। कंपनी ने स्कूटर की कीमतों में सीधा 11,250 रुपये की कटौती की है। iQube का लेटेस्ट वर्जन की कीमत दिल्ली में 100,777 रुपये और बैंगलुरू में 110,506 रुपये है, जिसकी कीमत दिल्ली में पहले 112,027 रुपये थी और बैंगलुरू में 121,756 रुपये थी।

Ather 450X के दाम 14,500 रुपये कम

बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ather एनर्जी ने अपने स्कूटर Ather 450X के दाम घटा दिए हैं। कंपनी ने इस पर करीब 14,500 रुपये कम किए हैं। कटौती के बाद बैंगलुरू में  Ather 450X की नई एक्स शोरूम कीमत 1,44,500 रुपये है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 1,32,426 रुपये हो गई है। इसी तरह 450 Plus की बैंगलुरू में एक्स शोरूम कीमत 1,25,490 रुपये है जबकि दिल्ली में अब इसकी कीमत घटकर 1,33,416 रुपये हो गई है।

Read More :सांप के डंसने से बच्ची की मौत, झारफूंक के चक्कर में पड़ रहे परिजन

Okinawa Autotech ने की 17,892 रुपये तक की कटौती

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Okinawa Autotech ने बुधवार को कहा कि उसने अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ही कटौती कर दी है। कंपनी ने ई-स्कूटर्स की कीमतों में 7,209 से लेकर 17,892 रुपये की कटौती की है।  ये कटौती हाल ही में FAME II पॉलिसी के बाद की गई है। कंपनी का Praise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत अब 99,708 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1,17,600 रुपये थी। जबकि Praise Pro की नई कीमत घटकर 76,848 रुपये हो गई है, जो पहले  84,795  रुपये में बिक रही थी, यानी पूरे 7,947 रुपये की कटौती की गई है।

Magnus और Zeal के दाम 9000 रुपये तक घटे

Ampere ने भी अपने दो स्कूटरों Magnus और Zeal के दाम 9000 रुपये तक घटाए हैं।  Ampere Zeal की दिल्ली में नई एक्स शोरूम कीमत 59,990 रुपये हो गई है, जबकि Magnus की नई कीमत 65,990 रुपये रुपये हो गई है। ये कीमतें सिर्फ 30 जून तक के लिए है और आने वाले समय में इसमें बदलाव किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में Magnus 84 किलोमीटर और Zeal 87 किलोमीटर की रेंज देगी।

Read More :#Reliance Jio देश में सबसे पहले करेगा 5जी की लांचिंग : मुकेश अंबानी  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...