spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

T20 WC में ‘Captain’ Virat Kohli को जीत वाली विदाई, फैंस हुए भावुक

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : भारत ने जीत के साथ खत्म किया T-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर। भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में भारत ने महज 28 गेंद बाकी रहते 136 रन बनाकर टारगेट को हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 56 और केएल राहुल ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। सोमवार को टीम इंडिया ने अपना आखिरी मैच खेला। नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। Virat Kohli का टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान ये आखिरी मैच था, जिसमें उन्हें जीत हासिल की। भारतीय टीम ने भले ही टी-20 वर्ल्ड कप ना जीता हो लेकिन इस पल पर विराट कोहली के फैंस भावुक हुए और ट्विटर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

नामीबिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा

टाइम मैनेजमेंट को सही करने का यही वक्त था, हमने पिछले 6-7 साल में बेहतरीन काम किया है। भले ही इस वर्ल्डकप में ना जीते हो लेकिन टीम के इस ग्रुप ने शानदार काम किया है और एक-दूसरे का साथ दिया है। जिस तरह से हमने आखिरी तीन मैच खेले हैं, वो शानदार रहे और हम वैसे ही खेलते हैं।

विराट कोहली ने कहा कि शुरुआती 2 मैच में हम बहादुरी से नहीं खेले, इसी वजह से आगे हमारा सफर मुश्किल हुआ. विराट कोहली ने रवि शास्त्री समेत अन्य सपोर्टिंग स्टाफ की भी बात की और कहा कि उन्होंने शानदार काम किया। वह हमारे इस बड़े परिवार का हिस्सा ही हैं, जो हमेशा साथ रहे।

T-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के कप्तान (8.11.2021)
•    महेंद्र सिंह धोनी- 72 मैच, 41 जीत, 28 हार
•    विराट कोहली- 50 मैच, 30 जीत, 16 हार
•    रोहित शर्मा- 19 मैच, 15 जीत, 4 हार

T-20 वर्ल्डकप 2021 में भारतीय टीम का सफर

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप में अपनी शुरुआत बेहतर नहीं की थी, इसी वजह से आज उसे वर्ल्डकप से बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की करारी हार हुई और दशकों से चला आ रहा सिलसिला टूट गया। विराट कोहली किसी भी वर्ल्डकप में पाकिस्तान के हाथों हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बने. पाकिस्तान के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने भी बड़े अंतर से हराया। जिसके बाद वर्ल्डकप में वापसी मुश्किल हो गई।

•    पाकिस्तान- 10 विकेट से हार
•    न्यूजीलैंड- 8 विकेट से हार
•    अफगानिस्तान- 66 रनों से जीत
•    स्कॉटलैंड- 8 विकेट से जीत
•    नामीबिया- 9 विकेट से जीत

इसे भी पढ़ें :रांची में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर DC सख्त, हर मोहल्ले में टीकाकरण का आदेश

इसे भी पढ़ें :उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को कोर्ट ने दी 7 साल की जेल

इसे भी पढ़ें :पत्नी और तीन माह के दूधमुंहे बेटे को गला दबाकर उतारा मौत के घाट

इसे भी पढ़ें :MGM में जन्‍मी दो सिर वाली बच्ची, जच्चा-बच्चा दोनों तंदुरुस्‍त

इसे भी पढ़ें :झारखंड में छठ पर्व के लिए 10-11 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

इसे भी पढ़ें :एक साल से फरार था बम कांड का आरोपी, पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें :सेमीफाइनल में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, T-20 WC से बाहर हुआ ये बल्‍लेबाज

इसे भी पढ़ें :अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण का सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने महाराष्‍ट्र में दो- फोर लेन नेशनल हाईवे का किया विस्‍तार, 11 हजार करोड़ होंगे खर्च

इसे भी पढ़ें :

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

ब्रेट ली ने सचिन को नहीं, इस दिग्गज को बताया महानतम क्रिकेटर…

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली...

डुरंड कप: दिल्ली SC का जलवा, डिफेंडर्स FC को 7-0 से हराया…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों...

15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिये ईस्ट जोन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

ब्रेट ली ने सचिन को नहीं, इस दिग्गज को बताया महानतम क्रिकेटर…

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली...

डुरंड कप: दिल्ली SC का जलवा, डिफेंडर्स FC को 7-0 से हराया…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों...

15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिये ईस्ट जोन...