Chaibasa (Rajiv Singh) : चाईबासा में करिका गांव में पुलिस पर गांववालों ने हमला कर दिया। पुलिस वालों पर लाठी-डंडे और पत्थर तक बरसाए गये। इस बवाल में थानेदार अभिजीत कुमार, एएसआई विकास कुमार और सिपाही रोशन तिर्की जख्मी हो गए। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के मौके पर मेला और छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेले में अवैध रूप से हब्बा डब्बा खेल के जरिये भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने की तैयारी है। पुलिस टीम ने जब मेले में छापेमारी की तो हब्बा-डब्बा संचालक ने ग्रामीणों को आगे कर दिया, जिसके बाद पूरा बवाल हो गया। घटना बंदगांव थाना क्षेत्र की है।
इल्जाम है कि गांववालों ने पुलिस की टीम पर लाठी-डंडे और पत्थर के साथ धावा बोल दिया। हमले की सूचना पर जब बंदगांव थाना से अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंच पुलिसकर्मियों की जान बचाई। इस घटना के बाद तत्काल मेले में मची भगदड़ से मेला बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के हमले के समय 7 पुलिसकर्मी मौके पर थे। जिसमें बंदगांव थानेदार सहित 3 पुलिस वाले घायल हो गए। इस मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से हब्बा-डब्बा का डाईस और अन्य सामानों सहित हजारों रुपया नकद जब्त किया।
पुलिस टीम पर ग्रामीणों के हमला करने की खबर की पुष्टि करते हुए चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कहा कि बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका गांव में यह घटना हुई है। ग्रामीण हाट बाजारों में अवैध रूप से होने वाले हब्बा डब्बा के खेल को बंद कराने पुलिस टीम पहुंची तो हब्बा डब्बा संचालक व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश की जारी है। एसपी ने इस दौरान हवाई फायर होने की किसी भी जानकारी से साफ इंकार किया है।
इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM को किया ईमेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बंद होंगे यह 25 प्राइवेट स्कूल… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अगले 36 घंटों में तूफान बिपरजॉय होगा तेज, IMD ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें : अभी सताएगी भीषण गर्मी, कब आएगा मॉनसून
इसे भी पढ़ें : PDF फाइल डाउनलोड करते समय हो जाएं अलर्ट, वर्ना…












