- इन सामान्य गलतियों से बचने की कोशिश जरूरी
कोहराम लाइव डेस्क : वैज्ञानिक रूप से यह सही है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने खानपान से लेकर रहन-सहन से जुड़ी कई तरह की बातों का खयाल रखना जरूरी होता है। अधिकतर महिलाएं इस दौरान बेचैनी और कमजोरी महसूस करती हैं। ऐसे में इस दौरान की गई ये कुछ गलतियां उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। आइए, जानते हैं ये गलतियां और निदान।
पौष्टिक आहार की न हो कमी
लड़कियां अक्सर वेट लॉस के चक्कर में डाइटिंग करने लगती हैं। पीरियड्स के दौरान आहार ठीक से नहीं लेने पर यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पीरियड्स के दौरान सेहतमंद बने रहने के लिए आपको अपनी डाइट में पौष्टिक आहार शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : बालों की समस्या का करें निदान, अमरूद की पत्तियां हैं रामबाण
लंबे समय तक एक पैड का न करें प्रयोग
अक्सर महिलाएं कम ब्लीडिंग होने पर एक ही पैड को लंबे समय तक यूज करती रहती हैं। यह संक्रमण की बड़ी वजह बन सकता है। पैड बदलने में आलस न करें। एक निश्चित अंतराल पर अपना पैड बदलते रहें। ऐसा करने से आप संक्रमण से बची रहेंगी।
जंक फूड से बचें
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को चिड़चिड़ापन महसूस होने के साथ मीठा या जंक फूड खाने की प्रबल इच्छा होती है। ऐसा करने से बचें और अनहेल्दी खाने से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें : Weight Loss Tips : Weight control भी कर सकते हैं अंडे
हेवी एक्सरसाइज न करें
अगर आप अपने डेली रूटीन में हेवी एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करती हैं, तो पीरियड्स के दौरान ऐसा करने से बचें। ऐसा करना कमर दर्द या अकड़न की वजह बन सकता है। इसके अलावा इस दौरान बहुत तंग कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए।
एल्कोहोल वाले वेट टिशू पेपर का करें इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान हार्ड सोप से अपने जननांगों को साफ करने की गलती न करें। ऐसा करने से त्वचा में ड्राईनेस बढ़ सकती है, जो आगे चलकर खुजली या संक्रमण की वजह बनकर आपको असहज कर सकती है। अपने जननांगों को साफ करने के लिए एल्कोहोल वाले वेट टिशू पेपर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : Skin Care Tips : Face का नेचुरल कवच है Aloe vera






