धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में सोमवार को रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना प्रभारी दल बल के साथ तो पहुंचे। लेकिन वे भी पथरबाजी के शिकार हो गए। दोनों ओर से लोग इतने उग्र थे कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम के सदस्यों को भी उग्र लोगों के कोप भाजन का शिकार बनना पड़ा।
इसे भी पढ़ें : #Bokaro स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर ने सहकर्मी की पत्नी को किया इतना परेशान कि दे दी जान, ऐसे करता था ब्लैकमेल
दोनों ओर से चल रहे पत्थरबाजी में बरवाअड्डा थाना प्रभारी गंगासागर ओझा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव अब भी बरकरार है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना पाकर हेड क्वार्टर-1 डीएसपी सरिता मुर्मू मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
घटना को लेकर डीएसपी सरिता मुर्मू ने बताया कि वीआईपी कॉलोनी के लोग बाउंड्री देकर रास्ता बंद करने की कोशिश कर रहे थे। जिससे यहां स्थित कई खटाल का रास्ता बंद हो रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बाद में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान यास को लेकर अलर्ट, 25 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट












