#Bokaro स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर ने सहकर्मी की पत्‍नी को किया इतना परेशान कि दे दी जान, ऐसे करता था ब्‍लैकमेल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर हरेंद्र प्रताप यादव ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी को इतना ब्लैकमेल किया कि उसने अपनी जान दे दी। मृतका के पिता ओमप्रकाश के बयान पर आरोपी हरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President

मृतका मिली कि शादी बीएसएल के ही अधिकारी शशिभूषण सिद्धार्थ के साथ हुई थी। शशिभूषण और हरेंद्र दोनों का क्वार्टर आसपास ही था। दोनों सहकर्मी भी थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान हरेंद्र की जान पहचान सिद्धार्थ की पत्नी मिली से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर फोन पर बातें शुरू हुई। जिसके बाद आरोपी मिली को गंदा-गंदा मैसेज और अश्लील वीडियो भेजने लगा। जिससे मिली तंग आ गई।

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान यास से झारखंड के इन जिलों में मचेगी तबाही, अलर्ट जारी

वह हरेंद्र से पीछा छुड़ाना चाहती थी, मगर वह नहीं माना। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर मिली ने अपने मायके गोड्डा में फांसी लगाकर जान दे दी। मिली के कमरे की जब तलाशी ली गई तो वहां से एक डायरी मिली। जिसमें उसने बोकारो स्थित सेक्टर-4 एफ के क्वार्टर नंबर-5057 में रहने वाले पड़ोसी और पति के सहकर्मी हरेंद्र यादव पर अश्लील मैसेज-वीडियो भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि घटना 17 मई की है। 19 मई को केस दर्ज हुआ था।

इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में होने वाला था बड़ा कांड, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, फिर…

Ranchi : राजधानी रांची में जमीन विवाद को लेकर...

CM को मिला न्योता, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई नयी सुविधायें… जानें

Ranchi : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में CM...

CM हेमंत सोरेन से रेल अधिकारियों ने की मुलाकात… जानें क्यों

Ranchi : रांची स्थित CM आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री...

पेट्रोल में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किये नये आदेश…

Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक...

रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, ये 7 धराये…

Ranchi : रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में...