नई दिल्ली : देश में पहले तौकते तूफान ने तबाही मचाई। दर्जनों लोगों की जान ली। कई राज्यों को करोड़ों का नुकसान हुआ। अब एक और चक्रवाती तूफान तबाही मचाने को तैयार है। इस साइक्लोन का नाम ‘यास’ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात ‘यास’ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस चक्रवात की तबाही से बचने के लिए असर पड़ने वाले राज्यों में NDRF की टीमें तैनात कर दी गई है। वहीं इस खतरे को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने रविवार को कहा कि उसने चक्रवात यास के कारण 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने ट्वीट कर रद्द की गई ट्रेनों की सूची भी साझा की। वहीं इससे पहले भी साइक्लोन ‘यास’ के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
Read More : एक ही लड़के पर दो लड़कियों ने ठोंका दावा, थाने में हुआ घंटों बवाल और फिर…
Some Eastern coastal area bound train will remain cancelled in view of cyclone ‘YAAS’ as precautionary measure. pic.twitter.com/DeAC2BQDgY
— Eastern Railway (@EasternRailway) May 23, 2021
यहां याद दिला दें कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान यास के 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। तूफान के खतरे को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई है। पीएम मोदी की बैठक से पहले चक्रवाती तूफान यास से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की भी बैठक हुई। वहीं रविवार को पीएम मोदी ने तूफान को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी।












