RANCHI : खेत गिरवी रखकर 8 लाख रुपये में नया ट्रैक्टर खरीदकर लाया। मगर चोरों की नजर उस पर गड़ गई। 2 जनवरी की रात तीर्थदेव महतो के घर के बाहर से चोरों ने ट्रैक्टर को उड़ा लिया। सुबह सोकर उठे तीर्थदेव जब बाहर निकले, तो अवाक रह गये। उनका ट्रैक्टर गायब था। भागे-भागे तीर्थदेव बेड़ो थाना पहुंचे। पुलिस को सबकुछ बताया और ट्रैक्टर खोजने की गुहार लगाई। बात रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के कानों तक पहुंची। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया। एक टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर की बरामदगी का निर्देश दिया। टीम ने खबरीलाल और टेक्निकल सेल की मदद से दो संदेही गुनहगार पवन उरांव और नामदेव उरांव को धर दबोचा।
पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बताया तूफान गिरोह के सरगना सुकवीर उरांव उर्फ आया तूफान के कहने पर ट्रैक्टर की चोरी की थी। ट्रैक्टर तूफान ले गया है। दोनों ने सुकवीर और गिरोह के कई सदस्यों के नाम और ठिकानों के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस तूफान की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने लापुंग के जंगल से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने बताया कि बेड़ो, लापुंग, भरनो और लोहरदगा के बॉर्डर इलाके में तूफान का आतंक है। तूफान गिरोह के नाम पर लोगों से डरा-धमका कर रंगदारी मांगना और चोरी करना इसका मुख्य काम है। रांची और गुमला के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सुनें क्या बोले रुरल एसपी मो. नौशाद आलम
Read More : 4 IPS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
Read More :सदर अस्पताल के 12 डॉक्टर समेत 20 कर्मी पॉजिटिव, ये है लक्षण…
Read More :PLFI के 3 उग्रवादी धराये, उगले कई राज
Read More :केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और पति आशीष कोरोना पॉजिटिव
Read More :UP Election में सीटों के विस्तार की मांग करेंगी अनुप्रिया पटेल
Read More :UGC NET के अप्लीकेशन में 9 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, करेक्शन विंडो ओपन
Read More :बाघ की बॉडी मिलने से सनसनी, 4 महीने में तीसरी मौत ने चौंकाया
Read More :10 हजार दो तभी पास होगी दूसरी किस्त, और फिर…
Read More : शिक्षा विभाग में निकली बंपर VACANCY , जानें कब से करना है आवेदन
Read More :7 जनवरी तक कोल्ड-डे की चपेट में रहेगा बिहार, 7 फ्लाइट कैंसिल
Read More :इटली से आई फ्लाइट में कोरोना ब्लास्ट,125 यात्री संक्रमित
Read More : राजधानी में मर्डर, लाश की हालत देखकर बोले लोग…
Read More :फौजी का हैरतअंगेज कारनामा हुआ वायरल, देखें वीडियो…








