Garhwa : सोमवार को डीसी रमेश घोलप की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना से संबंधित बैठक हुई। बैठक में सदर अस्पताल गढ़वा में पूर्व से स्वीकृत योजना के तहत प्रयोगशाला विभाग एवं महिला वार्ड के निर्माण संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। डीसी घोलप द्वारा एससीए योजना के तहत बनाए जा रहे उपरोक्त भवनों को 3 सप्ताह के अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आधारभूत संरचना के लिए अतिरिक्त आठ लाख रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए बचे हुए सभी शेष कार्य 1 नवंबर 2022 से पूर्व करने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को अपने देखरेख में कार्य पूर्ण कराने के लिए विशेष निर्देश दिया गया। सदर अस्पताल अंतर्गत प्रयोगशाला विभाग एवं महिला वार्ड के निर्माण होने के उपरांत स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग प्रेमलाल सिंह एवं जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की ऐसी थी लाइफस्टाइल
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
इसे भी पढ़ें : 2 साल के बेटे की मां को CISF जवान ने मारी गोली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर यमुना में बही मासूम…देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की सरजमीं पर टीम इंडिया की शानदार जीत
इसे भी पढ़ें : दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने रांची के इस होटल में किया डिनर












