spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

….ऐसे ही आएगी तीसरी लहर, अपना एन्जॉयमेंट रोकना होगा : PM

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : मंगलवार को PM मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात को लेकर चर्चा की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के सीएम शामिल हुए। इस दौरान PM मोदी ने संभावित तीसरी लहर पर चिंता जताई।

पीएम मोदी ने कहा

  • हिल स्टेशन, मार्केट में बिना मास्क और प्रोटोकॉल को नजरअंदाज कर भारी भीड़ का उमड़ना ठीक नहीं है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।
  • कुछ लोग सीना तानकर बोलते हैं कि तीसरी लहर आने से पहले एन्जॉय करना चाहते हैं।
  • लोगों को समझना होगा कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी।
  • सवाल होना चाहिए कि इसे कैसे रोकना है? प्रोटोकॉल का पालन कैसे करना है?
  • कोरोना अपने आप नहीं आता, कोई जाकर ले आए, तो आता है। हम सावधानी बरतेंगे, तो ही इसे रोक पाएंगे।

Read More :  एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो

Read More : फेसबुक लाइव कर मॉडल की मां ने दे दी जान, पुलिस पर लगाया ये आरोप

Read More :  ठनका ने ली 68 लोगों की जान, जानिये कहां कितनी मौतें

Read More : नहीं देखी होगी ऐसी Marriage, नाव से पहुंची बारात, नौका पर ही लिए सात फेरे…

पीएम मोदी की 6 अहम बातें

प्रिवेंशन और TREATMENT बहुत जरूरी

हमें वायरस के हर वैरिएंट पर नजर रखनी होगी। संक्रमण को रोकने के लिए हमें माइक्रो-लेवल पर और सख्त कदम उठाने होंगे। ये बहरूपिया है। बार-बार रंग-रूप बदलता है। म्यूटेशन के बाद यह कितना परेशान करने वाला होगा। इस पर एक्सपर्ट स्टडी कर रहे हैं। प्रिवेंशन और ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है। इस पर हमें अपना पूरा फोकस रखना है। वायरस का प्रहार दो गज की दूरी, मास्क और वैक्सीनेशन के कवरेज के आगे फीका पड़ जाएगा।

अनुभव को यूज  करना होगा

हेमंत बिस्व सरमा बता रहे थे कि उन्होंने 6 हजार से ज्यादा माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाए। इससे जिम्मेदारी तय होती है। माइक्रो-कंटेनमेंट जोन पर जितना जोर लगाएंगे, हम इस परिस्थिति से उतना जल्दी बाहर आएंगे। पिछले डेढ़ साल में जो अनुभव मिले हैं, उनका इस्तेमाल करना होगा। राज्यों और जिलों में कई इनोवेशन किए गए हैं, इन्हें जारी रखना होगा।

वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ानी होगी

एक्सपर्ट बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि असावधानी, लापरवाही और भीड़भाड़ से कोरोना संक्रमण में भारी उछाल आ सकता है। जरूरी है कि हर स्तर पर कदम गंभीरता से उठाए जाएं। अधिक भीड़ वाले जो कार्यक्रम रुक सकते हैं, उन्हें रोकना चाहिए। केंद्र सबको मुफ्त वैक्सीन मुहैया करा रहा है। तीसरी लहर के लिए वैक्सीनेशन को तेज करना होगा। सिलेब्रिटी, धर्म, शिक्षा और हर क्षेत्र से जुड़े लोग वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें।

Read More : 45 पेटी अवैध शराब के साथ एक धराया

Read More : IED विस्‍फोट में एक जवान गंभीर, देखिये कैसे किया गया एयरलिफ्ट

NEW हेल्थ पैकेज का जिक्र 

हमें टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करते हुए आगे चलना है। कैबिनेट ने 23 हजार करोड़ रुपए का नया पैकेज दिया है। नॉर्थ-ईस्ट के हर राज्य को इस पैकेज से अपने हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी। जहां केस बढ़ रहे हैं, वहां ICU बेड बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऑक्सीजन पर काम करना होगा।

150 OXYGEN PLANT मंजूर नॉर्थ-ईस्ट के लिए

देशभर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट के लिए 150 प्लांट स्वीकृत हुए हैं। ये जल्द पूरे हों और बाधा न आए। स्किल्ड मैनपावर को भी तैयार कर लीजिए। भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अस्थाई अस्पताल बनाना भी बहुत जरूरी है।

TESTING  क्षमता को बढ़ाना होगा

ट्रेंड मैनपावर की जरूरत है। ICU बेड, ऑक्सीजन बेड, नए अस्पतालों के लिए ट्रेंड मैनपावर जरूरी है। इससे जुड़ी हर मदद केंद्र सरकार देगी। पूरे देश में 20 लाख से अधिक टेस्ट रोजाना करने की क्षमता हासिल कर चुके हैं। नॉर्थ-ईस्ट के हर जिलों में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाना होगा। रैंडम टेस्टिंग के साथ अग्रेसिव टेस्टिंग करनी होगी।

Read More : कोविड-19 अस्‍पताल में लगी भीषण आग, 50 की मौत

Read More : वर्ल्‍ड कप विजेता टीम के हिस्‍सा रहे पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...