नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) का निधन हो गया। मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई। यशपाल शर्मा 66 वर्ष के थे। 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा भी रहे। यशपाल शर्मा ने भारत के लिए कुल 37 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने करीब 34 की औसत से 1606 रन बनाए थे। वहीं, कुल 42 वनडे मैच में यशपाल शर्मा ने 883 रन बनाए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में यशपाल शर्मा का डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में खेले वनडे मुकाबले से साल 1978 में हुआ था। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला। शर्मा ने अपना आखिरी वनडे साल 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ चंडीगढ़ में जबकि आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में साल 1983 में खेला था।
Read More : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो
Read More : एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो
Read More : फेसबुक लाइव कर मॉडल की मां ने दे दी जान, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Read More : ठनका ने ली 68 लोगों की जान, जानिये कहां कितनी मौतें
Read More : नहीं देखी होगी ऐसी Marriage, नाव से पहुंची बारात, नौका पर ही लिए सात फेरे…








