Hazaribagh(Sunil Sahu) : वॉशरूम जाने के लिए जागे। तभी बगल के कमरे से हल्की-फुलकी खटपट की आवाज आयी। झांकने गए तो चोरवा वॉशरूम में घुस गया। कमरे के दरवाजा का कुंडी उखड़ा हुआ था। सामान इधर-उधर फेंका हुआ था। माजरा सबकुछ समझ आ गया। शोर मचाने पर घर के सारे लोग जाग गए। धराया चोर मोहल्ले का ही निकला। उसका नाम मो. कैफ है। मेरी पत्नी कल ही गया गई है। उसके कुछ जेवरात, घड़ी, कैश धराये मो. कैफ के पास से मिलें। उसे थाने के हवाले कर लिखित आवेदन दिया। 10 मिनट बाद थाना से फोन आया कि मो. कैफ हाजत से भाग गया। अब उसके पकड़े जाने के बाद ही FIR होगा। यह कहना है फिरोज आलम का। उनका घर हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड में है। भोरे-भोर साढ़े 4 बजे के करीब उनके घर में चोरी करने की नियत से घुसा मो. कैफ मौके पर ही धरा गया। उसके हाजत से भाग जाने की खबर सुन वह आवाक रह गए। फरार मो. कैफ के पिता मो. इंतियाज को सदर थाना में बुलाया गया। उन्होंने यह कबूल किया कि पकड़ा गया उसका बेटा ही था। सुनें क्या बोले फिरोज आलम…
इसे भी पढ़ें : बरातियों से भरी बस गिरी खाई में, मची चीख-चीत्कार…
इसे भी पढ़ें :महानवमी पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगा मनवांछित फल…
इसे भी पढ़ें :वाटर प्रूफ रावण बनाया गया, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट…
इसे भी पढ़ें :गंगा में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 7 लोग, पढ़िये दर्दनाक हादसे की कहानी
इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें












