जमशेदपुर : Earphone लगाकर छात्रा पार कर रही थी सड़क। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसमें उसके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। हादसा एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच पर बालिगुमा पुल के पास हुआ। हादसे के बाद भी छात्रा के कान में इयरफोन लगा था।
इसे भी पढ़ें : नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…
सुबह में घर से बैग लेकर निकली थी
मृतका की पहचान रिद्धि सिंह उर्फ नेहा के रूप में हुई। उसकी उम्र 24 साल की थी। वह MGM मेडिकल कॉलेज की पारा मेडिकल के थर्ड ईयर की छात्रा थी। वह कॉलेज जाने के लिए सुबह घर से बैग लेकर निकली थी। तभी यह हादसा हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच शव की पहचान की।
इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा के साथ ही फोन पर करता है ‘गंदी-गंदी’ बात










