spot_img
spot_img
spot_img

एक दिलफेंक लड़की की कहानी, एक भाई मा’रा गया, दूसरा बर्बाद हो गया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : एक ही लड़की से दोनों भाई प्यार करने लगे। लड़की का मन भी कभी इधर कभी उधर डोलता रहा। हाथ से लड़की निकलता देख ममेरे भाई एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। इसमें एक की जान चली गई, वहीं दूसरा जेल चला गया। मनीष की हत्या के जुर्म में उसके भाई विनोद रविदास को अरेस्ट कर लिया गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह बड़ा कांड रामगढ़ में रहनेवाली एक दिलफेंक लड़की के चलते हुई। यह सनसनीखेज खुलासा विनोद के पकड़े जाने के बाद हुआ। मारा गया मनीष बोकारो के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी क्षेत्र के रविदास टोला में रहता था।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार विनोद रविदास रामगढ़ में रहनेवाली एक लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी भी करना चाहता था। शादी लगभग तय हो गई थी। वह इस लड़की से अक्सर बातें किया करता था। अचानक विनोद को एहसास हुआ कि लड़की उससे बातें करने से बच रही है और उससे दूरी बनाने लगी है। लड़की ने उसका फोन भी रिसीव करना छोड़ दिया। अचानक विनोद को पता चला कि उसकी प्रेमिका की जिंदगी में उसका ममेरा भाई मनीष एंट्री कर गया है। अब लड़की मनीष से गुटरगूं करने लगी है। इस बात को लेकर दोनों में कई बार बहस भी हुई थी। लड़की को अपने से दूर होते देख विनोद ने मनीष को रास्ते से हटा देने का खतरनाक प्लान बना लिया। मौका मिलते ही उसने मनीष की छुरा से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

मनीष हत्याकांड अनुसंधान में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के पास ग्राहक सेवा केंद्र में लगे CCTV फुटेज को खंगाला। मनीष की हत्या के बाद कथारा में खूब बवाल भी हुआ था। CCTV में विनोद का चेहरा कैद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इसे भी पढ़ें : शेख हसीना की भारत में दूसरी रात कहां और कैसे गुजरी… जानें

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में ह’त्या, लोगों का गुस्सा उबाल पर

इसे भी पढ़ें : नर्सिंग होम के मालिक की गो’ली मारकर ह’त्या

इसे भी पढ़ें : कोकर चौक में बरपा हंगामा, पुलिस ने चटकाई लाठियां

इसे भी पढ़ें : विश्व आदिवासी दिवस यादगार हो, झारखंडी संस्कृति झलके : CM

इसे भी पढ़ें : वनोपज की डिमांड खूब, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : डायल 112 में मिलेगा क्विक रेस्पॉन्स, DGP लाये नया फार्मूला

इसे भी पढ़ें : कमिश्नर का आदेश, 15 साल पुरानी गाड़ियों को परमिट न दें

इसे भी पढ़ें : ये कैदी होंगे आजाद

इसे भी पढ़ें : फैक्ट्री के अंदर तहलका, जिम्मेदार कौन?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...