- कई घरों को तोड़ा, ठंड में रात गुजार रहे हैं लोग
- हाथी के आतंक से भय में जीवन गुजार रहे ग्रामीण
पलामू : एक हाथी मचा रहा उत्पात और पूरा Forest Department -वन विभाग है लाचार। यही हाल है पलामू के रामगढ़ और चैनपुर बॉर्डर में। एक हाथी हर रोज आतंक मचा रहा है। रोज कई घरों को तोड़ रहा है और खेतों को रौंद रहा है। साथ ही घर में रखे अनाज को खा रहा है। उसके डर से गांव वाले अपना घर छोड़कर ठंड में बाहर रात गुजार रहे हैं।
Forest Department कई बार की गई है शिकायत
इसकी शिकायत वन विभाग से अनगिनत बार की जा चुकी है, मगर विभाग विवश नजर आ रहा है। अबतक उस हाथी को काबू में नहीं कर सका है।
इसे भी पढ़ें : किशोरगंज बवाल : राम सिंह हिरासत में, भैरव सिंह की हो रही ताबड़तोड़ खोज
कभी भी जा सकती है किसी की जान
इधर गांव वालों का कहना है कि अगर हाथी पर काबू नहीं पाया गया, तो जल्द ही कोई बड़ा हादसा होगा। हाथी किसी न किसी व्यक्ति की जान ले लेगा। वन विभाग को उसे पकड़ने या इलाके से भगाने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।
इसे भी पढ़ें : मुड़ी खोज लाने वाले को 25 हजार का इनाम












