महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समीक्षा बैठक के बाद राज्य में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने पर सहमति दी है और इसके लिए तैयारी का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग नियम नहीं मानेंगे तो लॉकडाउन लगेगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए रोडमैप बनाने को कहा है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

सीएम ने आपने बयान में कहा
सीएम ने आपने बयान में कहा कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक के बाद निर्देश दिया कि यदि लोग कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं करते हैं तो लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की तैयारी की जाए। सीएम ने कहा कि लोग गाइडलाइंस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और जिस कारण कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए lockdown का फैसला लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर
Covid Task Force के संग हुई बैठक
कोविड टास्क फोर्स के संग हुई बैठक में पर्याप्त ऑक्सिजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। मृत्यु दर में इजाफे की आशंका की वजह से आईसीयू और वेंटिलेटर्स की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। प्राइवेट डॉक्टर्स की सेवा लेने की भी सिफारिश की गई है।
इसे भी पढ़ें :एक ही दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे 4 दूल्हे, फिर हुआ ये …
35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में शनिवार को भी 35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए तो 166 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की यह संख्या पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सर्वाधिक है। देश में सर्वाधिक कोरोना केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर करीब 27 लाख हो चुकी है। कुल एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के पार चली गई है।








