spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक ही दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचे 4 दूल्हे, फिर हुआ ये …

Date:

spot_img
spot_img

Bhopal: एक अजीबो गरीबों मामला सामने आ रहा है। एक ही दुल्हन से शादी करने  के लिए चार अलग-अलग दूल्हे पहुंच गए जिसके बाद  चारों दूल्हे दंग रह गए। दरअसल जैसे ही 4 दूल्हे बारात लेकर ससुराल पहुचें उन्होंने देखा की ताला बंद है। फिर इस घटना की सूचना पुलिस के पास पहुंच गया तो ठगी के एक मामले का खुलासा हुआ है। यह घटना भोपाल के  गिरोह की है। 

बताया जा रहा है की हरदा का रहने वाला एक शख्स गुरुवार को शादी करने के लिए भोपाल के कोलार इलाके में एक जन कल्याण समिति के दफ्तर में पहुंचा था। यहां ताला देख दूल्हे और उसके साथ आए रिश्तेदारों ने पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि यहां बताए जा रहे नाम का कोई नहीं रहता। इसके बाद उन्होंने दिए गए मोबाइल नम्बरों पर कॉल किया तो फोन बंद मिला।  

जब दूल्हा और रिश्तेदार कोलार थाने पहुंचे तो पता चला कि यहां पहले से ही तीन दूल्हे और हैं जो उसी लड़की से शादी करने पहुंचे थे। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ कि इन चारों से शादी के नाम पर ठगी हो चुकी है। इस मामले को लेकर सीएसपी भूपेंद्र सिंह ने आजतक से बात करते हुए बताया कि हरदा के रहने वाले दूल्हे ने कोलार थाने में धारा 420 के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 

फोन नंबरों के आधार पर आरोपियों के पते निकाले गए और तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इसमें एक महिला और दो पुरुष  शामिल हैं। यह लोग उन जिलों में जाकर प्रचार करते थे जहां पुरुषों की शादियों में अक्सर परेशानी आती है या बेहद मुश्किल से उन्हें दुल्हन मिलती है।  उन जिलों में प्रचार के दौरान यह लोग अपना मोबाइल नंबर देते थे जिसपर दुल्हन ना मिलने और शादी में देरी से परेशान लोग फोन करते थे। 

बताया जा रहा है की इसके बाद जब लोग गिरोह के लोगों से संपर्क करते थे तो उन्हें भोपाल बुलाया जाता था। भोपाल पहुंचने पर गिरोह का एक शख्स लेबर चौक से 200 से 500 रुपये देकर एक लड़की को लाते थे और उसे बतौर दुल्हन लड़के वालों से मिलवाया जाता था। जब लड़के वालों को लड़की पसंद आ जाती थी तो उनसे 20 हजार रुपये ले लिए जाते थे। थाने में शिकायत लेकर आए पीड़ित दूल्हों से भी गिरोह के लोगों ने 20-20 हज़ार रुपये वसूले थे। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है जिसमें इनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।     

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...