Kohramlive : न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को ध्वस्त करने की तैयारी है। इस स्टेडियम के आसपास कई बुलडोजरों को तैनात कर दिया गया है। यह स्टेडियम खास तौर पर T20 विश्व कप के लिये ही बनाया गया था, ताकि क्रिकेट को अमेरिका में बढ़ावा मिल सके। इसी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला भी हुआ, इस मैच को भारत ने 6 रन से जीता था। करीब 8 मैच यहां खेले गये। पूरे टूर्नामेंट में स्टेडियम और इसकी पिच की खूब आलोचना हुई। आउटफील्ड बहुत धीमी होने के चलते अप्रत्याशित उछाल और खराब खेल के चलते विशेषज्ञों ने इसपर टिप्पणी की। 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें ऑफ-साइट तैयार किया जाता है, वहीं हरेक मैच से पहले मैदान में लगाया जाता है। ICC के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि हां, स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जायेगा। केवल पिच और मैदान स्थानीय लोगों के लिये छोड़ दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ
इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी
इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM
इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें
इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…
इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…
इसे भी पढ़ें :ओडिसा के नये CM बने मोहन चरण माझी…









